विविध भारत

अरविंद केजीरवाल: लोग साथ छोड़ते गए और ‘कारवां’ घटता गया

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन उनका राजनीतिक सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। उनके राजनीतिक सफर में आशुतोष,कपिल मिश्रा और योगेंद्र यादवसहित कई लोगों ने बीच में ही उनका साथ छोड़ दिया।
2 min read
arvidn kejriwal
जानिए राजनीति के सफर में किन लोगों ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस उनके लिए एक बुरी ख़बर लेकर आई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्त आशुतोष गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया। यह कोई पहली बार नहीं जब केजरीवाल के राजनीतिक सफर में उनके अपनों ने उनका साथ छोड़ा हो। आइए जानते हैं किन लोगों ने केजरीवाल के राजनीतिक सफर में उनक साथ छोड़ा-

आशुतोष ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

स्वतंत्रता दिवस के दिन आप के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नेता आशुतोष ने खुद को आम आदमी पार्टी से आजाद कर दिया। उन्होंने बुधवार को सुबह-सुबह ट्वीट कर पार्टी से इस्तीफे की जानकारी दी। आम नेता ने ट्वीट कर लिखा कि हर सफर का कहीं ना कहीं अंत होता है और आज आम आदमी पार्टी के साथ मेरा शानदार और क्रांतिकारी सफर खत्म हुआ। इसी के साथ उन्होंने अपने इस्तीफे का भी ऐलान किया।

आशुतोष ने ट्वीट में आगे लिखा, 'मैंने पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी (पीएसी) को अपना इस्तीफा भेज दिया है। साथ ही पीएसी से गुजारिश की है वह उनके इस्तीफे को तुरंत स्वीकार कर ले। वहीं, आप प्रवक्ता के इस्तीफे को नामंजूर करते हुए ट्वीट किया कि हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार सर सकते हैं, इस जनम में तो ये कभी नहीं होगा।

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोप

कभी केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिला कर पार्टी को चलाने वाले आप के पूर्व विधायक और नेता कपिल मिश्रा ने भी उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर साथ छोड़ दिया था। कपिल मिश्रा ने दिल्ली सीएम केजीरवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 हजार गाड़ियों में नकली CNG किट लगाई गई है। ये गाड़ियां कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती हैं। बता दें कि इस संबंध में मिश्रा ने आप नेता सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री केजरीवाल के ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के सबूत लोकायुक्त को सौंपे।

योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने छोड़ा साथ

साल 2015 में सत्ता में आने के कुछ दिन बात ही आम आमदी पार्टी टूटती नजह आई। एक वक्त था जब आप को दिल्ली में स्पष्ट बहुमत मिला था। इसके बाद ऐसा मान जा रहा था कि पार्टी देशभर में तेजी से बढ़ेगी, लेकिन चंद दिनों बाद संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने आम का दाम छोड़ दिया। केजरीवाल से साथ उनके निरंतर झगड़े शुरू हो गए और यही झगड़ा योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के अलग होने की वजह बना।

शाजिया इल्मी और मयंक गांधी ने पहले ही छोड़ा साथ

लोकपाल और अन्ना आंदोलन से चर्चा में आई पत्रकार शाजिया इल्मी भी कभी आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य थीं। लेकिन उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद केजरीवाल पर पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गांधी भी आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थे, लेकिन केजरीवाल के रवैये के कारण उन्होंने भी 2015 में पार्टी छोड़ दी।

Published on:
16 Aug 2018 12:01 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य