देश के बड़े नेताओं में शुमार रहे अटल बिहारी वाजयेपी कभी विवाह के बंधन में नहीं बंधे, लेकिन उन्होंने प्रेम का स्वाद जरूर चखा। कहा जाता है कि अटल जी को सच्ची मुहब्बत हुई थी वह भी एक 'राजकुमारी' से। बात शुरू होती है उस दौर में जब ना मोबाइल था, ना लड़कियों से बात की जाती थीं। प्यार की पहली झलक अटल बिहारी वाजपेयी को 1940 के दशक में मिली। अटल बिहारी वाजपेयी और राजकुमार कौल दोनों कॉलेज में अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर बताते हैं कि ये वो दौर था जब लड़का-लड़की का आपस में बात करना अच्छा नहीं माना जाता था। लेकिन अटल और राजकुमारी कौल की वो खूबसूरत प्रेम कहानी थी।