विविध भारत

असम में उल्फा हमलाः मृतकों के परिजनों को मिलेगा पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा

तिनसुकिया के खेरोनी गांव में ढोला-सादिया पुल के पास हुई इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। घातक हथियारों से लैस हमलावरों के गिरोह ने रात करीब 8 बजे घटना को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
असम में उल्फा हमलाः मृतकों के परिजनों को मिलेगा पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा

गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया में गुरुवार को हुए उल्फा हमले में मारे गए पांच लोगों के परिजनों के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। राज्य के मंत्री केशब महंता ने बताया कि मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने भीषण गोलीबारी को अंजाम दिया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

लोगों को घरों से निकालकर बरसाईं गोलियां

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने चेन्नई में किया असम भवन का उद्‌घाटन

पुलिस के अनुसार यह घटना तिनसुकिया के खेरोनी गांव में ढोला-सादिया पुल के पास घटी। घातक हथियारों से लैस हमलावरों के गिरोह ने रात करीब 8 बजे घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने लोगों को उनके घरों से निकाला और अंधाधुंध गोली बरसा दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमले का शक उल्फा (इंडिपेंडेंट) गुट पर जाहिर किया। हालांकि उल्फा की तरफ से हादसे में अपना हाथ होने की बात को खारिज किया गया।

ममता ने एनआरसी से जोड़ा मामला

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे निर्दोष लोगों की हत्या करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर एनआरसी (नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजनशिप) से भी जोड़ा।

ये भी पढ़ें

गार्ड की बंदूक साफ करते समय चली गोली, पति-पत्नी घायल
Updated on:
03 Nov 2018 10:37 am
Published on:
02 Nov 2018 04:57 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें