विविध भारत

78 साल की उम्र में जवान लड़कियों को अपनी अदाओं से मात दे रही हैं ये अम्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन अम्मा का डांसिंग वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 12:13 PM IST
amma

जब आप सोशल मीडिया चलाते हैं, तो कभी-कभी आपको कुछ ऐसी वीडियोज़ मिल जाती हैं जो आपका दिल जीत लेती हैं। ऐसी ही है ये वीडियो जिसमें एक 78 साल की अम्मा एक गाने पर कुछ ऐसे थिरक रही हैं कि जवान लड़कियां भी उनके आगे मात खा जाएं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एक पेज ने शेयर किया था जिसे अभी तक 15 मिलियन से ऊपर लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर सोनाली नागरकर की ही माने तो ये अम्मा महाराष्ट्र के पुणे से हैं। इन्होंने डांस नहीं सीखा बल्कि उन्होंने डांस की वीडियो देख देखकर ही डांस किया है। डांस इनका पैशन है। वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे यूजर वत्स का कहना है कि इन अम्मा का नाम लीना गांधी हैं। इसके साथ ही ये कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 1960 से 1980 के बीच उन्होंने मराठी फिल्मों में काम किया है। वह जो ये डांस कर रही हैं वो महाराष्ट्र का फोक डांस लावनी है।

Published on: