विविध भारत

अटल बिहारी वाजपेयी ने भरे मंच पर छू लिए थे इस महिला के पैर, नारी शक्ति की दी थी मिसाल

पिल्लई को यह पुरस्कार देते हुए जब वाजपेयी ने मंच पर उनके पैर छू लिए तो वहां मौजूद सब यह नजारा देखते रह गए।
2 min read
Aug 18, 2018
news
अटल बिहारी वाजपेयी ने भरे मंच पर छू लिए थे इस महिला के पैर, नारी शक्ति की दी थी मिसाल

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे। दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अब जब वाजपेयी हमारे बीच नहीं है तो उनकी यादें हमारे जहन में रह रहकर दस्तक दे रही हैं। कुछ ऐसा ही वाकया साल 2001 से जुड़ा है। दरअलस, इस दौरान एक कार्यक्रम में वाजपेयी ने भरे मंच पर एक महिला के पैर छू लिए थे। इस महिला का नाम मदुरै चिन्ना पिल्लई है। पिल्लई के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बाद वह अचानक से सुर्खियों में आ गईं थी। जिसके बाद उन्हे नारी शक्ति पुरस्कार 1999 देने की घोषणा की गई थी। पिल्लई को यह पुरस्कार देते हुए जब वाजपेयी ने मंच पर उनके पैर छू लिए तो वहां मौजूद सब यह नजारा देखते रह गए।


दरअसल, पिल्लई ने तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बैंकिंग सिस्टम की शुरुआत की थी। यह बैंकिंग सिस्टम काफी सफल साबित हुआ था। वाजपेयी के पैर छूने की इस घटना को वहां मौजूद कुछ कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इस घटना के समय वाजपेयी की उम्र पिल्लई से अधिक थी। पुरस्कार देते हुए वाजपेयी ने पिल्लई के पैर छूते हुए समाज के प्रति उनकी सेवा केा खूब सराहा था। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं चिन्नापिल्लाई में ‘शक्ति’ देखता हूं”।

पुरस्कार लेने के बाद चिन्नापिल्लै ने कहा था कि वाजपेयी उनके लिए भगवान समान हैं और ऐसे में उनके द्वारा पैर छूने ने उनको असहज कर दिया था। अब जबकि वाजपेयी हमारे बीच नहीं है तो चिन्नापिल्लाई उनको याद करती हुईं पुरानी यादें ताजा करती हैं।

Published on:
18 Aug 2018 01:32 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video