विविध भारत

एम्स में मौत से जूझ रहे हैं अटल, केजरीवाल नहीं मनाएंगे जन्मदिन

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का अनुरोध किया है
2 min read
Aug 16, 2018
kejriwal
एम्स में मौत से जूझ रहे हैं अटल, केजरीवाल नहीं मनाएंगे जन्मदिन

नई दिल्ली।अटल बिहारी वाजपेयी का हाल लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्णय लिया है कि वह आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुरुवार को एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का अनुरोध किया है। केजरीवाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह किसी तरह का जश्न नहीं देखना चाहते हैं।

उपमुख्यमंत्री के साथ एम्स पहुंचे

मुख्यमंत्री सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ एम्स पहुंचे थे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान,नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला,अनुप्रिया पटेल भी एम्स पहुंचे थे। इसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट कि अटल जी के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सीएम के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने की हिदायत दी है। कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह सीएम के आवास पर न पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

हालत नाजुक बनी हुई है

एम्स के ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अस्पताल का कहना है कि उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। 11 जून को भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी,मगर उस समय उनकी हालत स्थिर हो गई थी। अटल पिछले काफी समय से डिमेंशिया के शिकार हैं। उनकी स्मृति लगभग खत्म हो गई थी। वह नौ साल से व्हील चेयर पर हैं। अटल जी ग्वालीयर के रहने वाले हैं। यहां उनका पुश्तैनी घर है। आप नेता केजरीवाल ने सुबह ट्वीट पर अपने जन्मदिन की बधाई दे रहे लोगों से अटल जी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई थी।

Published on:
16 Aug 2018 02:41 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य