आपको बता दें कि अरविंंद केजरीवाल को स्केचिंग का बहुत शौक है। उनके हाथों में एक पेंसिल और स्केच बुक हमेशा रहती थी। वह स्केचिंग के इतने शौकिन थे कि वे जो भी चीजे देखते थे उनका चित्र बना देते थे। उन्होंने पेड़-पौधे, इमारत, जानवर सभी की स्केच बनाई हुई है। इसके अलवा उन्हें शतरंज और किताबों का काफी शौक था। खाली समय में वह अक्सर शतरंज खेला करते थे।