विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट में बोले अटॉर्नी जनरल- मी लॉर्ड! लोग बहुत दूर से आते हैं इसलिए पर्याप्त सुनवाई हो

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्यादातर मामलों को पर्याप्त सुने बिना ही खारिज करने पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अंसतोष व्यक्त किया।
less than 1 minute read
48 घंटे के भीतर चार जजों की नियुक्ति पर CJI हैरान, कहा- लॉ मिनिस्ट्री ही दे सकती है इसका जवाब
48 घंटे के भीतर चार जजों की नियुक्ति पर CJI हैरान, कहा- लॉ मिनिस्ट्री ही दे सकती है इसका जवाब

नई दिल्ली। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्यादातर मामलों को पर्याप्त सुने बिना ही खारिज करने पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अंसतोष व्यक्त किया।

कर संबंधी एक मामले में राजस्थान सरकार की ओर पेश वेणुगोपाल ने कहा, 'न्याय की आस में लोग हजारों मील दूर से यहां आते हैं। वे पीछे खड़े होकर कोर्ट को देखते हैं। उनके वकील मामले को पढ़ते हैं और आप कह देते हैं खारिज। यह सही नहीं है। कोर्ट को उनकी बात सुननी चाहिए। आप दूसरे कोर्ट की प्रक्रिया देखिए।'

इस पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा, हम आपकी बातों को सही भावना के साथ ले रहे हैं, लेकिन यह मानकर मत चलिए कि हम तथ्यों पर ध्यान नहीं देते। हम मामला पढ़कर आते हैं। इसके बाद उन्होंने अटॉर्नी जनरल को केंद्र की ओर से मामले में जिरह करने की अनुमति दे दी।

बता दें कि रंजन गोगोई ने सीजेआई का पदभार संभालते ही वकीलों के मेंशनिंग पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि जब तक काफी अर्जेंट मामला न हो, मेंशनिंग की अनुमति नहीं होगी। बीते 8 अक्टूबर को ही पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद बतौर सीजेआई रंजन गोगोई की नियुक्ति हुई थी। गोगोई ने दीपक मिश्रा के साथ भी काम किया था।

Updated on:
13 Nov 2018 10:11 am
Published on:
13 Nov 2018 09:52 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video