विविध भारत

‘सितंबर में चरम पर पहुंचेगा Coronavirus, आधी से ज्यादा आबादी हो सकती है संक्रमित’

जुलाई-अगस्त तक भारत में चरम पर पहुंचेगी यह महामारी। पंजाब में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के दौर में पहुंचने वाला है वायरस। दिग्गज चिकित्सकों-विशेषज्ञों ने जताया है बहुत गंभीर अनुमान।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 9:27 PM IST
Biggest warning on Coronavirus
Biggest warning on Coronavirus

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बीच शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा खुलासा किया। कैप्टन ने कई डॉक्टरों-विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि सितंबर के मध्य में कोरोना वायरस अपने चरम पर पहुंच जाएगा और उस दौरान आधी से ज्यादा आबादी संक्रमित हो सकती है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मीडिया से बातचीत कहा कि पंजाब अब कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी तीसरे चरण की ओर बढ़ रहा है क्योंकि जो 27 लोग कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है।

स्टेज 3 या कम्यूनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) उस वक्त को कहा जाता है जब कोई बीमारी आबादी में इस तरह फैल जाती है कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि वो इसके संपर्क में कैसे आ गए।

कैप्टन ने आगे कहा कि बृहस्पतिवार को एक ही दिन में प्रदेश में जो अब तक सर्वाधिक COVID-19 मामले सामने आए हैं, उनमें से अधिकांश सेकेंडरी ट्रांसमिशन के थे। यह इस बात का संकेत है कि प्रदेश तीसरे चरण के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया, "हमारे यहां बहुत वरिष्ठ और श्रेष्ठ मेडिकल ऑफिसर्स हैं, जिन्होंने कहा कि उन्हें सितंबर के मध्य तक दुनिया मे कोरोना वायरस स के चरम पर पहुंचने की आशंका है और उस वक्त तक 58 फीसदी आबादी संक्रमित हो सकती है। भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने जो आंकड़े दिए हैं उनके मुताबिक 80-85 फीसदी भारतीय संक्रमित हो सकते हैं। अगर यह आंकड़े सही हैं तो यह बहुत ही खतरनाक है।"

उन्होंने बताया कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 132 केस सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की जान जा चुकी है। अभी एक व्यक्ति वेंटिलेटर पर है जबकि दो वेंटिलेटर से पहले की स्टेज में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुमान बताते हैं कि भारत में यह महामारी जुलाई-अगस्त से चरम पर पहुंचने लगेगी। उस वक्त तक 58 फीसदी भारतीय इससे संक्रमित हो सकते हैं। जबकि पंजाब में 87 फीसदी लोगों के संक्रमित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "ऐसे वक्त में कोई भी सरकार पाबंदियों में ढील नहीं देना चाहेगी। हमें संक्रमण को फैलने से रोकना होगा। राज्य की तैयारियां इन अनुमान के हिसाब से की जाएंगी।"

Updated on:
10 Apr 2020, 9:27 PM IST
Published on: