विविध भारत

बिहार: CM नीतीश कुमार ने खोला राज, महिलाएं उन्हें क्यों कहती हैं ‘क्विंटलवा बाबा’

नीतीश कुमार ने कहा कि जब वे सीमांचल के इलाके में गए तो कुछ लोगों ने कहा कि अब से उनका नाम बदल गया है।

less than 1 minute read
Nov 06, 2018
बिहार: CM नीतीश कुमार ने खोला राज, महिलाएं उन्हें क्यों कहती हैं 'क्विंटलवा बाबा'

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला राज का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं ने उनका नाम बदलकर 'क्विंटलवा बाबा' कर दिया था। उन्हें नीतीश कुमार के नाम से नहीं बल्कि क्विंटलवा बाबा के तौर पर पुकारा जाता था। नीतीश कुमार ने कहा कि जब वे सीमांचल के इलाके में गए तो कुछ लोगों ने कहा कि अब से उनका नाम बदल गया है। जब उनसे पूछा गया कि आपका नाम क्विंटलवा बाबा क्यों रखा गया तो नीतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं ने उससे खुश होकर उनका यह नाम रखा था

… तो इस वजह से महिलाओं ने रखा था यह नाम

बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ वर्ष पहले सीमांचल की महिलाओं ने उनका नाम बदल दिया था। उन्होंने बताया कि एक बार वे सीमांचल गए थे और वहां पर बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए एक क्विंटल अनाज देने का आदेश दिया था। इससे खुश होकर बाढ़ पीड़ितों ने उनका नाम बदलकर क्विंटलवा बाबा कर दिया था। बता दें कि नीतीश कुमार राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकार की स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए कही। आगे नीतीश ने कहा कि 2007 में बिहार में भयंकर बाढ़ आई थी, जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने अनाज के खजाने खोल दिए थे। हर पीड़ित परिवार को एक-एक क्विंटल अनाज देने का आदेश दिया था। इसके बाद सबके घरों में एक-एक क्विंटल अनाज पहुंचने लगा। इससे खुश होकर वहां की महिलाएं उन्हें क्विंटलवा बाबा कहकर पुकारने लगे।

ये भी पढ़ें

NDA में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश बोले- जो किया बिहार के हित में किया, लोकसभा चुनाव में जीत पक्की

Published on:
06 Nov 2018 09:05 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी