विविध भारत

बिहार बाढ़: 9 जिलों के 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 25 से ज्यादा की मौत

Bihar Flood: मिथिलांचल से लेकर सीमांचल तक बाढ़ का कहर राज्य की कई नदियां उफान पर CM नीतीश कुमार ने किया हवाई सर्वेक्षण
3 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 3:17 PM IST
bihar flood
बिहार बाढ़: 9 जिलों के 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 25 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। पहले चमकी बुखार ( chamki bukhar ) और अब बाढ़ ने बिहार ( bihar flood ) में हाहाकार मचा रखा है। मिथिलांचल से लेकर सीमांचल तक में बाढ़ से तबाही मची हुई है। सूबे के 9 जिलों में 18 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, बाढ़ के कारण अलग-अलग जगहों पर अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ से 9 जिले प्रभावित

हर साल की तरह इस बार भी बिहार में बाढ़ का तांडव जारी है। अब तक 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें दरभंगा , मधुबनी , मुजफ्फरपुर , किनशनगंज, अररिया , शिवहर , सीतामढ़ी , पूर्वी चंपारण और सुपौल शामिल हैं।

इन नौ जिलों में करीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण कई गांवों का नामोनिशान तक मिट गया है।

सबसे ज्यादा मोतिहारी में मौत

बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा मौत मोतिहारी जिले में हुई हैं। बाढ़ से यहां अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अररिया में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, सीतामढ़ी में बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है।

इधर, दरभंगा में बाढ़ से अब तक दो लोगों के मरने की खबर है। जबकि, शिवहर में बाढ़ से एक शख्स की मौत हुई है।

नेपाल की वजह सेे बढ़ी परेशानी

आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से राज्य की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वहीं, नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने से मिथिलांचल के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। आलम यह है कि कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। लोग प्रभावित इलाकों से निकल कर सड़कों पर शरण लिए हैं।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ ( NDRF ) और एसडीआरएफ ( SDRF ) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। साथ ही अधिकारियों की अलग-अलग टीम का गठन कर उन्हें इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

मुख्यालय का हेल्प लाइन नंबर - 0612- 2294204/05/10
मधुबनी जिला- 06276-222576
सुपौल जिला- 06473-224005
मोतिहारी जिला- 06252-242418
शिवहर जिला- 06222-257060/61
सीतामढ़ी जिला - 06226-25031
अररिया जिला- 06453-222309,
किशनगंज जिला - 06456-224152

सीएम नीतीश ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

नीतीश कुमार ने रविवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर का हवाई सर्वे किया। इस दौरान सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री भी मौजूद थे।

दोनों ने हालत का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों से हर संभव मदद करने का आदेश दिया।

हालांकि, कई जगहों पर बाढ़ से हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।

Updated on:
15 Jul 2019, 3:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता