विविध भारत

‘एकता’ के लिए दौड़ा पटना, राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल को श्रद्घांजलि दी

पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की जन्मतिथि पर दुनिया की सबसे बड़ी स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया गया । वहीं देश के अलग अलग हिस्सों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 1:34 PM IST
run for unity patna
'एकता' के लिए दौड़ा पटना, राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल को श्रद्घांजलि दी

पटना: देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में विभिन्न संगठनों द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अलावा पटना के आमलोग भी शामिल हुए। पटेल की जयंती के मौके पर बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रद्घांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पटेल जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन पटना हवाईअड्डा रोड स्थित पटेल चौराहा पर किया गया। यहां राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधायक नितिन नवीन समेत तमाम नेताओं ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

सप्तमूर्ति शहीद स्मारक से शुरू हुआ कार्यक्रम

इधर, विधानसभा के निकट स्थित सप्तमूर्ति शहीद स्मारक से शुरू हुए 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल लोग हॉर्डिग रोड होते हुए चितकोहरा पुल-एयरपोर्ट रोड स्थित पटेल गोलंबर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने हरी झंडी दिखाकर 'रन फॉर यूनिटी' की शुरुआत की। इस दौड़ में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा

'रन फॉर यूनिटी' में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, आशा सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग शमिल हुए। इसके अलावा पटना में कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी दौड़ का आयोजन किया गया। पटना के अलावा बिहार के छपरा, बेतिया, बेगूसराय, बिहारशरीफ सहित कई स्थानों पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया।

Updated on:
31 Oct 2018, 1:34 PM IST
Published on: