26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के इस एजेंडे को रालोद मुखिया अजित सिंह ने लपका, कर दिया बड़ा ऐलान

रालोद लोहपुरुष की जयंती मनाने का किया ऐलान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:59 PM IST

Chaudhary ajit singh

पीएम मोदी के इस एजेंडे को रालोद मुखिया अजित सिंह ने लपका, कर दिया बड़ा ऐलान

बागपत. निरोजपुर गुर्जर में 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद ) कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह होंगे। इस मौके पर रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि सरदार पटेल सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान की वजह से उन्हें लौह पुरुष के नाम पुकारा जाता है। यानी रालोद मुखिया अजित सिंह पीएम मोदी के एजेंडे को लपकने की योजना पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी दिन गुजरात में सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण कर देश को समर्पित करेंगे।


इस कार्यक्रम में सोमवार को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने साथियों के साथ बिजरौल, जौहड़ी, खेड़ी, अंगदपुर, बड़ावद आदि गावों में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह में 31 अक्टूबर को रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसके लिए वह अधिक से अधिक संख्या में नौरोजपुर गुर्जर में पहुंचे।


उन्होंने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म एक किसान परिवार में 31 अक्टुबर 1875 को हुआ था। उनकी शिक्षा का प्रमुख स्त्रोत स्वाध्याय था। उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की और उसके बाद भारत आकर अहमदाबाद में वकालत शुरू की। सरदार पटेल ने माहात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। सरदार पटेल को सरदार नाम बारडोली सत्याग्रह के बाद मिला। इस मौके पर उनके साथ सुरेश राणा, मनोज तोमर, सत्यब्रहम तोमर, सनसपाल सिंह, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह फौजी, अजय प्रधान, सुबेदार प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग