विविध भारत

Bihar Heatwave: लू से बचने के लिए धारा 144 लागू, 22 जून तक स्कूल बंद

Bihar Heatwave से अबतक 160 लोगों की मौत सरकार ने कहा- 11 से 4 बजे के बीच घर में रहें
2 min read
Bihar Heatwave
Bihar Heatwave: लू से से बचने के लिए धारा 144 लागू, 22 जून तक स्कूल बंद

नई दिल्ली। बिहार समेत पूर्वी भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू में झुलस रहा है। अकेले बिहार में गर्मी की वजह से पिछले दो दिनों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। Bihar Heatwave को देखते हुए गया जिलाधिकारी ने एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया है। इसके तहत गया जिले में धारा 144 लागू कर दी है। दूसरी ओर बिहार शिक्षा विभाग ने 22 जून तक राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने आदेश जारी किया है। सभी को सुबह की पाली में स्कूलों खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खुले स्थान पर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

गया जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार लोग को सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक घर में रहें। इसके साथ ही जिले में सभी तरह के निर्माण कार्य पर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक रोक रहेगी। मनरेगा योजन के तहत कोई भी काम 10:30 बजे के बाद नहीं होगा। कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम 11 से दोपहर 4 बजे तक खुले स्थान पर आयोजित नहीं की जा सकेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

गया में क्यों लागू हुई धारा 144

लू से ( Heatwave ) बीमार हुए शख्स की इलाज के दौरान मौत होने पर लोगों के आक्रोशित होने की आशंका रहती है। ऐसे आक्रोशित परिजन और असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था के लिए खतरा और लोक शांति भंग कर सकते हैं। इसलिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गया जिले के लिए यह आदेश जारी हुआ है।

एक साथ इंसेफेलाइटिस और लू का तांडव
बिहार में एक ओर जहां इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है, वहीं लू से भी लोगों की लगातार मौत हो रही है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अबतक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। लू की वजह से सबसे अधिक मौतें क्रमश: औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में हुई हैं।

सरकार ने दिया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को 4 लाख रुपया का मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकार ने मृतकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लू को लेकर चेतावनी भी जारी की है और लोगों को दिन के समय बाहर जाने पर अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।

Updated on:
17 Jun 2019 05:31 pm
Published on:
17 Jun 2019 05:31 pm
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

Koria News: डॉग शेल्टर में 9 माह से लटका है ताला, 1 भी नहीं रख पाए, नगरपालिका क्षेत्र में 500 से अधिक हुई कुत्तों की संख्या

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

गहलोत का केंद्र पर हमला, जातिगत जनगणना में खामी छोड़ी तो ओबीसी दशकों पीछे जाएगा

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत