31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू को AAP से मिला न्योता, चीमा बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

CM अमरिंदर से खफा चल रहे सिद्धू पर दूसरी पार्टियों की नजर आम आदमी पार्टी ने दिया शामिल होने का ऑफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 Jun 2019, 10:30 PM IST

Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू को AAP से मिला न्योता, चीमा बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

नई दिल्ली। पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Amarinder Singh ) में मतभेद का फायदा अब दूसरे दल उठाने की फिराक में हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से सिद्धू को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया।

हरपाल सिंह चीमा ने दिया न्योता

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप विधायक हरपाल सिंह चीमा शनिवार को लुधिनाया पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दरवाजे ईमानदार लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। मैं सिद्धू साहब को अपने दल में शामिल होने का ऑफर देता हूं। अगर वे हमारे साथ जुड़ते हैं तो पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।

राज्यसभा की 6 सीटों पर 5 जुलाई को उपचुनाव: गुजरात, बिहार और ओडिशा की खाली हुई सीटें

दो पार्टियां पहले भी दे चुकी हैं ऑफर

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को आप से पहले दो अन्य पार्टियों से भी ऑफर मिल चुका है। पिछले दिनों लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और पीडीए के प्रमुख सुखपाल सिंह खैहरा ने भी सिद्धू को अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया था।

कहानी मेडिसिन बाबा की, जो गरीबों के लिए भीख मांगते हैं दवाइयां

सिद्धू और सीएम में चल रही खटपट

बता दें कि इन दिनों नवजोत सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कैप्टन के खिलाफ बोलने की सिद्धू को सजा भी मिल चुकी है। 6 जून अमरिंदर सिंह ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सिद्धू का कद घटा दिया है। जहां पहले उनके पास शहरी विकास और पर्यटन मंत्रालय था, वहीं अब उनको नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय दे दिया गया है।

दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्या पर गुस्साए केजरीवाल, दिल्ली पुलिस का जवाब- अपराध घटा है

सरकार में घटा नवजोत सिद्धू का कद

कद घटाए जाने के बाद भी नवजोत सिद्धू का तेवर कम नहीं हुए हैं। उन्होंने अबतक नए विभाग का चार्ज नहीं लिया है। इसी बीच 10 जून को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इसके बाद से ही सिद्धू चुप्पी साधे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति