इसके साथ दिल्ली पुलिस ने यह भी लिखा, 'जो आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी पहले भी हुई है, क्योंकि उनका पिछला रिकॉर्ड भी खराब है। कुल मिलाकर 2019 में जघन्य अपराध में 10.5 फीसदी की कमी आई है। हथियार द्वारा किए गए अपराध में भी 5.65 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 11.5 फीसदी की कमी आई है।'