विविध भारत

बिहारः भ्रष्टाचार के आरोपी डीआईजी होमगार्ड को नीतीश सरकार ने किया निलंबित

राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन आरोपों के मद्देनजर संजीव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

less than 1 minute read
nitish kumar

पटना। बिहार सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं, अनुशासनहीनता और आदेशों के उल्लंघन आदि के मामलों के आधार पर एक वरिष्ठ आईपीएस को निलंबित कर दिया है। बुधवार को यह बड़ा आदेश देते हुए नीतीश सरकार ने डीआईडी होमगार्ड्स रत्नमणि संजीव पर यह सख्त कदम उठाया है।

...इस नियम के तहत कि निलंबित

आरोपों के बाद राज्य सरकार द्वारा अखिल भारतीय सेवाएं नियामवली-1969 के नियम 3(1)(अ) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन आरोपों के मद्देनजर संजीव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

केंद्र सरकार को दी गई जानकारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2003 बैच के सस्पेंड आईपीएस को निलंबन के दौरान पटना रेंज के आईजी (महानिरीक्षक) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद बिहार की राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण और गृह मंत्रालय को इस संबंध में जानकारी दी गई है।

निलंबन के दौरान मिलेगा सिर्फ निर्वहन भत्ता

गौरतलब है कि निलंबन की अवधि में संजीव को अखिल भारतीय सेवाएं नियामवली 1969 के नियम 4 के तहत सिर्फ जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा। बता दें कि रत्नमणि संजीव को बीते साल दिसंबर में डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। वे अभी डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित थे।

Published on:
20 Sept 2018 12:53 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग