विविध भारत

बिहार: पटना के कॉलेज ने बुर्का पहनने पर लगाया बैन, 250 रुपए का जुर्माना

पटना में जेडी वीमेंस कॉलेज ने स्टूडेंट्स के ड्रेस कोड में किया बड़ा फेरबदल छात्रों को शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन ड्रेस कोड में कॉलेज आना होगा इसके साथ ही कॉलेज में छात्राओं के 'बुर्का' पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है

less than 1 minute read
पटना के कॉलेज ने बुर्का पहनने पर लगाया बैन

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में जेडी वीमेंस कॉलेज ( JD Women's College ) ने स्टूडेंट्स के ड्रेस कोड में बड़ा फेरबदल किया है। कॉलेज की ओर से जारी नए निर्देश के अनुसार अब सभी छात्रों को शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन एक निर्धारित ड्रेस कोड ( dress code ) में कॉलेज आना होगा। इसके साथ ही कॉलेज में छात्राओं के 'बुर्का' पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। यही नहीं अगर कोई छात्रा बुर्का पहन कर आती है तो उस पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

जैसे ही कॉलेज के नए निर्देश की जानकारी छात्राओं तक पहुंची तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना है कि बुर्के पहनने से कॉलेज को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। छात्राओं ने इसको जबरन थोपे जाने वाला कानून बताया है। वहीं, जब कॉलेज के प्राचार्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह निर्देश नए सत्र के ओरिएंटेशन के दौरान दे दिए गए थे। इस नियम का मकसद छात्राओं में एकरूपता लाना है।

प्राचार्य ने कहा कि जो छात्राएं कॉलेज में बुर्का पहनकर आती हैं, उनको कैंपस में प्रवेश करते ही बुर्का उतार कर क्लास में जाना होगा।

ये भी पढ़ें

बाल्मीकि टाइगर्स रिजर्व: ग्रासलैंड का दायरा बढ़ा बाघों के कुनबे में इजाफा
Updated on:
25 Jan 2020 12:42 pm
Published on:
25 Jan 2020 12:38 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा