विविध भारत

बिहार: दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को टैंकर ने कुचला, तीनों की मौत

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक टैंकर ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Oct 17, 2018
बिहार: दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को टैंकर ने कुचला, तीनों की मौत

पटना। बिहार के सुपौल जिले से बुधवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टैंकर ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते हुए शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ यह हादसा

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर हरदी गांव से दुर्गापूजा मेला देखकर वापस अपने गांव दीनापट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल-पिपरा मार्ग पर तिलाबे नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू टैंक लॉरी ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतन जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि पिपरा थाना के प्रभारी चंद्रकांत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि तीनों मृतक युवक दीनापट्टी गांव के रहने वाले थे। इनकी पहनाच 23 वर्षीय नीतीश कुमार, 24 वर्षीय शुभम कुमार, और 22 वर्षीय आशुतोष कुमार के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से टैंकर ड्राइवर और सह चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें

आर्मी में जाने का सपना लिए कर रहा था दौड़ का अभ्यास, कार ने मार दी ठोकर

Published on:
17 Oct 2018 12:09 pm
Also Read
View All