
आर्मी में जाने का सपना लिए कर रहा था दौड़ का अभ्यास, कार ने मार दी ठोकर
बालोद . देश सेवा करने आर्मी में जाने की जिद में सुबह अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने निकले 17 साल के युवक को एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम टेकापार मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह 5 बजे की है, जहां खेरवाही निवासी 17 वर्षीय राकेश पिता छन्नू लाल जो प्रतिदिन सुबह अपने साथियों के साथ दौडऩे आते हैं।
बालोद मार्ग से भिलाई जा रही कार ने जोरदार ठोकर मार दी
रोज की तरह मंगलवार सुबह भी दौडऩे आए थे, तभी बालोद मार्ग से भिलाई जा रही कार ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उनके शरीर में जगह-जगह चोट लग गई। वहीं सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
इस दौरान मर गई थी लोगों की संवेदना
इधर घटना के समय लोग गंभीर हालत में पड़े युवक को उठाने की बजाय अपने मोबाइल फोन से फोटो व वीडियो बनाने लगे थे, पर किसी ने इसको अस्पताल ले जाने सहायता नहीं की। इससे यही कहा जा सकता है कि उनमें इस दौरान संवेदना मर गई थी।
राकेश के मन में देश सेवा करने की भावना
मिली जानकारी के मुताबिक घायल राकेश के मन में देश सेवा करने की भावना से आर्मी में भर्ती होने का जज्बा है। इसे लेकर मेहनत करता हैं और सुबह से अपने दोस्तों के साथ दौडऩे जाता है, पर मंगलवार को यह घटना घट गई। इधर जिस कार से दुर्घटना हुई उस कार के चालक ने घायल राकेश के साथ भिलाई गया है।
साइकिल व बाइक में टक्कर से एक घायल
गुरुर . ग्राम खैरवाही के पास साइकिल और मोटरसाइकिल के टक्कर में साइकिल सवार सहित एक अन्य घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरही निवासी खोरबाहरा राम (50) गुरुर से काम निबटाकर वापस घर जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे मार्ग के ग्राम खैरवाही मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से खोरबाहरा राम के पैर में चोट आई है। घटना के बाद संजीवनी 108 के ईएमटी डॉ. यूनेन्द्र साहू व पायलट चिमनलाल ने घायल को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धमतरी रेफर कर दिया।
Published on:
17 Oct 2018 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
