विविध भारत

चुनावी राज्यों में विज्ञापन के मामले में BJP पहले पायदान पर, 2014 से अब तक उड़ाए 5,000 करोड़ रुपए

भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश की पहले विज्ञापन ब्रांड पार्टी बन गई है।

2 min read
Nov 23, 2018
Modi And Shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अभी तक चुनावी क्षेत्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ सीटें जीतने के बाद ही बीजेपी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। इस बीच बीजेपी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, लेकिन ये रिकॉर्ड किसी चुनावी क्षेत्र से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि विज्ञापन जगत से जुड़ा हुआ है। जी हां, भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश की पहले विज्ञापन ब्रांड पार्टी बन गई है। बीजेपी ने विज्ञापन के मामले में नेटफ्लिक्स और ट्रिवागो को पछाड़ कर नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है। इतना ही नहीं विमल पान मसाला को बीजेपी ने विज्ञापन के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिसकी ऐड जब चाहे टीवी पर दिख जाती है। ये डाटा ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने जारी किया है।

पांच चुनावी राज्यों में सबसे ज्यादा टीवी विज्ञापन भाजपा के

बार्क के आंकड़ों के मुताबिक, 12 से 16 नवंबर के बीच में बीजेपी का 22,099 बार टीवी पर विज्ञापन आया है। वहीं नेटफ्लिक्स का 10,000 बार विज्ञापन आया है, जो दूसरे नंबर पर है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, मौजूदा समय में 15 राज्यों की सत्ता पर काबिज बीजेपी के पांच चुनावी राज्यों ( एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में टीवी पर सबसे ज्यादा विज्ञापन चले हैं। इन राज्यों में पार्टी पहले स्थान पर रही है। इससे पिछले हफ्ते के आंकड़ों में भाजपा दूसरे स्थान पर थी। दिलचसप यह है कि भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस टॉप-10 सूची में भी नहीं है।

बीजेपी ने 4 साल में विज्ञापन पर उड़ाए पांच हजार करोड़ रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी सरकार ने 2014 के बाद से अभी तक पार्टी के विज्ञापन पर 5,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जो कि मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल के बराबर है। विज्ञापन पर भारी-भरकम खर्च को लेकर बीजेपी को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि सरकार ने कई सोशल स्कीम के बजट को कट करके विज्ञापन के बजट में लगाया है।

ये है बार्क की टॉप 10 लिस्ट

बार्क द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार भाजपा (22099) के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स (12951), ट्रिवागो (12795), संतूर साबुन (11222), डेटॉल (9487), वाइप (9082), कोलगेट (8938) डेटॉल साबुन (8633), अमेजन प्राइम विडियो (8031), अयूर फेस क्रीम (7962) शामिल हैं।

Published on:
23 Nov 2018 07:29 pm
Also Read
View All