विविध भारत

West Bengal: भाजपा में आते ही मिथुन ने भरे मंच से बोली यह बात, जानिए कैसे किया सपना पूरा

आखिरकार मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2021, 4:52 PM IST
untitled_1.png

नई दिल्ली। आखिरकार मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Actor Mithun Chakraborty ) भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की रविवार को रैली के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड मैदान में बने मंच पर भाजपा का झंडा लहराकर वह पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अभिनेता ने बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोबरा हूं, कोई हक छीनेगा तो मैं खड़ा हो जाऊंगा। मिथुन ने कहा कि मैं 18 साल की उम्र से ही गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना चाहता था। यह सपना आज कहीं जाकर पूरा हो रहा है। मिथुन ने कहा कि मैं एक नंबर का कोबरा हूं, काटूंगा तो सीधे फोटो बन जाओगे। इसके साथ ही मिथुन ने यह भी कहा कि उनको बंगाली होने पर गर्व है।

बड़ी जनसभा को संबोधित किया

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के पहुंचने के डेढ़ घंटे पहले ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के चुनावी मंच पर पहुंचे। मिथुन चक्रवर्ती के मंच पर पहुंचने के बाद भीड़ में खासा उत्साह देखा गया। मिथुन ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आदि बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।

मिथुन चक्रवर्ती को भाजपा में लाने की कोशिशें पिछले डेढ़ महीने में परवान चढ़ीं

बता दें कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भाजपा में लाने की कोशिशें पिछले डेढ़ महीने में परवान चढ़ीं। बीते 16 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मिथन चक्रवर्ती ने भेंट की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगीं थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली के मौके पर भाजपा में शामिल होकर उन्होंने सभी अटकलों को विराम दे दिया। माना जा रहा है कि मिथुन की लोकप्रियता से बंगाल में भाजपा को चुनानी लाभ हो सकता है। मिथुन चक्रवर्ती की यह दूसरी राजनीतिक पारी शुरू हुई है, इससे पूर्व वह तृणमूल कांग्रेस के कोटे से अप्रैल 2014 में राज्यसभा पहुंचे थे।

Updated on:
7 Mar 2021, 4:52 PM IST
Published on: