4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की मौत पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उठाई केस को एनआईए को सौंपने की मांग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Mar 2021, 7:23 PM IST

Maharashtra: एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra: एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) के मुंबई स्थित आलीशान घर एंटीलिया ( Antilia ) के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिली स्कॉर्पियो कार के मालिक हिरेन मनसुख की डेड बॉडी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मनसुख ने कथित तौर पर कलावा क्रीक में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर नौपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि केस प्रथम दृष्टया सुसाइड का ही लग रहा है।

क्या BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे अभिनेता

हिरेन मनसुख की स्कॉर्पियों काम का इस्तेमाल

गौरतलब है कि हिरेन मनसुख की स्कॉर्पियों काम का इस्तेमाल उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर पास जिलेटिन ले जाने के लिए किया गया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो से कुछ वाहनों की नंबर प्लेट, 20 जिलेटिन की छड़े और एक धमकी भरा पत्र भी बरामद किया था। जानकारी के अनुसार जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया जाता है। वहीं, धमकी भरे पत्र में लिखा था कि यह तो केवल टे्रलर है। पत्र में मुकेश और नीता को संबोधित करते हुए लिखा गया था कि यह तो केवल एक झलक भर है। अगली बार पूरी पिक्चर सामने होगी। वहीं, मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने खुलासा किया है कि स्कॉर्पियों उस रात एक बजे के आसपास वहां खड़ी की गई थी। हलांकि वहां दो वाहनों की गतिविधि नोटिस की गई थी।

West Bengal की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, PM मोदी को दी सीधी चुनौती

मुकेश अंबानी के घर पर पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद मुकेश अंबानी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। हालांकि वारदात को किस संगठन ने अंजाम दिया अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस केस की तह तक जाने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र भडणवीस ने इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को सौंपे जाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार में धमकी भरे पत्र को लेकर तमाम सवाल खड़े किए गए हैं।