4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता में PM मोदी की रैली की कैसी हो रही तैयारी, 1500 CCTV कैमरे और जानें क्या-क्या?

BJP कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली के लिए कमर कस रही है केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Mar 2021, 8:22 PM IST

कोलकाता में PM मोदी की रैली की कैसी हो रही तैयारी, 1500 CCTV कैमरे और जानें क्या-क्या?

कोलकाता में PM मोदी की रैली की कैसी हो रही तैयारी, 1500 CCTV कैमरे और जानें क्या-क्या?

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) इकाई रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की आगामी रैली के लिए कमर कस रही है। वहीं मोदी की रैली से पहले कोलकाता पुलिस ( Kolkata Police ) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। यह रैली भाजपा की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा के समापन को चिह्न्ति करेगी, जिसने राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया है।

Mumbai: एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पोडियम के सामने चार-स्तरीय बैरिकेड्स लगाए

सुरक्षा एजेंसियों ने पोडियम के सामने चार-स्तरीय बैरिकेड्स लगाए हैं, जहां से प्रधानमंत्री मोदी 7 लाख से अधिक समर्थकों की अपेक्षित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्य मंच के साथ दो और छोटे मंच होंगे, जिनमें से एक पर स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए होगा और दूसरा मंच मीडियाकर्मियों के लिए होगा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में और उसके आसपास 1,500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि मुख्य मंच के पीछे एक केंद्रीय निगरानी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मैदान को लकड़ी के लॉग (फट्टे एवं बल्ली) से जोड़ा जाएगा।

अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

इसके अलावा एहतियात के तौर पर हेस्टिंग्स, कैथ्रेडल रोड, खिदिरपुर, एजेसी बोस रोड और हॉस्टिपल रोड जैसे व्यस्त हिस्सों पर विशेष रूप से मालवाहक वाहनों पर और अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि 7 मार्च को रात 8 बजे से पहले किसी भी बाहरी सामान को कोलकाता में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरे सुरक्षा तंत्र की निगरानी कोलकाता पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

क्या BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे अभिनेता

प्रधानमंत्री मोदी के निर्धारित आगमन से कुछ दिन पहले ही एसपीजी कमांडो की एक टीम कोलकाता पहुंची है। रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड क्षेत्र के पास ट्राम की आवाजाही को भी बंद कर दिया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य की 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। दार्जिलिंग की शेष तीन सीटों पर तृणमूल के सहयोगी चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि पार्टी यहां उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बनर्जी ने कहा, "केवल तृणमूल कांग्रेस ही बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।" सूची में स्टार पावर को शामिल करते हुए, तृणमूल प्रमुख ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची में बंगाली फिल्म और टेलीविजन उद्योग के प्रतिनिधियों को शामिल किया है।