विविध भारत

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान, ममता बनर्जी को हराऊंगा या संन्यास लूंगा

Highlights शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से ही लगातार चुनाव लड़ते आए हैं। यहां से पहली बार ममता बनर्जी चुनाव लड़ने जा रही हैं।

less than 1 minute read
शुभेंदु अधिकारी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के जैसे ही नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा की उसके कुछ देर बाद ही टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी को वह हराकर रहेेंगे, नहीं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। दरअसल शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से ही लगातार चुनाव लड़ते आए हैं। इस क्षेत्र में उनका दबदबा भी बताया जाता है।

इससे पहले अधिकारी ने मतदाता को सस्पेंस में रखते हुए कहा था कि मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के अपने फैसले के बारे में आपको अपनी रैली में बताऊंगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपनी लड़ाई को राजनीतिक दिग्गज शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में ले जाते हुए सोमवार को घोषणा की कि वह वहां से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

नंदीग्राम को बताया अपने लिए भाग्यशाली

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि दूसरे दलों में जाने वालों को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं क्योंकि जब तृणमूल कांग्रेस बनी थी, तब उनमें से कोई साथ नहीं था। बनर्जी ने कहा कि वह हमेशा से नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की है। यह उनके लिए भाग्यशाली रहा है। इस बार उन्हें लगा कि यहां से वे विधानसभा चुनाव लड़ें।

Published on:
18 Jan 2021 08:14 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत