विविध भारत

अगले वर्ष होने वाले 5 राज्यों की चुनावी तैयारियों पर भाजपा में मंथन शुरू

भाजपा का प्रयास है कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में सत्ता कायम रहे और पंजाब में भी अच्छा किया जा सके। केंद्र में सत्ताधारी दल के लिए उत्तरप्रदेश और गुजरात की जंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2 min read
Jun 27, 2021
BJP

नई दिल्ली। अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को चुनावी राज्यों की रणनीति के लिए मुख्यालय में अहम बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा का प्रयास है कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में सत्ता कायम रहे और पंजाब में भी अच्छा किया जा सके। केंद्र में सत्ताधारी दल के लिए उत्तरप्रदेश और गुजरात की जंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यही वजह है कि भाजपा में अभी से इन चुनावों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के साथ देश में जारी कोरोना टीकाकरण, सरकार के खिलाफ जारी दुष्प्रचार रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई और विकास के दूसरे कार्यों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए इसपर भी मंथन किया गया। इस बैठक के बाद जेपी नड्डा अपने पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे और अंतिम रणनीति पर चर्चा होगी।

इस बैठक को सरकार और संगठन के बीच तालमेल के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, संगठन अपनी सरकार के मंत्रियों से जानना चाह रहा है कि कोरोना काल के दौरान ऐसी कौन सी योजनाएं और काम हैं जिन्हें राज्यों में किया जा सकता है।। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित बैठक में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी और अमित शाह ने हिस्सा लिया।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन विस्तार में शामिल होने वाले नामों पर भी चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। वहीं भाजपा ने मणिपुर और असम में नए प्रदेशाध्यक्ष की भी घोषणा कर दी है। असम में विधायक भाबेश कलिता को और मणिपुर मे शारदा देवी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Published on:
27 Jun 2021 11:43 am
Also Read
View All
Bulldozer action: Video: वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी