
नईदिल्ली। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम टमाटर का प्रयोग हमेशा से ही करते आ रहे हैं। किसी भी सब्जी या दाल में लाल-लाल टमाटर अगर काट कर डाला जाए तो स्वाद में बढ़ोत्तरी तो होती ही है और इसके साथ ही सब्जी देखने में भी अच्छी लगती है। लेकिन कभी अगर आपने देखा कि बाजार पूरा लाल की जगह काले टमाटर से भरा हुआ है तो आपको कैसा लगेगा? अरे हैरान मत होइए बल्कि इसकी आदत लगा लीजिए क्योंकि भारत में भी काले टमाटर की खेती शुरू हो गई है। इस टमाटर को यूरोप का सुपर फूड माना जाता है। इसे यूरोप में इंडिगो रोज रेड के नाम से जाना जाता है। असल में इस सुपर फूड को पहले यूरोप की नर्सरियों में ही तैयार किया गया। इसमें रेड और बैंगनी रंग के टमाटर के बीजों को मिलाकर एक नए किस्म के बीज को तैयार इस हाइब्रिड टमाटर का निर्माण किया गया और इसे इंडिगो रोज रेड का नाम दिया गया। यह इतना फेमस हो गया है कि इसके बीज अब ऑनलाइन मंगाए जा रहे हैं। इसके एक पैकेट में 130 बीज होते हैं और इसकी कीमत 110 रूपए रखी गई है। इनके पौधों की बुवाई सर्दियों में की जाती है और गर्मियों में किसानों को यह टमाटर मिलने लगते हैं। लाल रंग के टमाटरों के मुकाबले इनकी पैदावार काफी देर में शुरू होती है।
हांलाकि इसके स्वाद में कोई चेंज नहीं है। ये बाहर से तो काले दिखते है लेकिन अंदर इसका कलर बिल्कुल लाल है। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा नमकीन सा है। ये ना तो बहुत ज्यादा खट्टा और ना ज्यादा मीठा है। इसको खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है और रक्त चाप को भी इससे कंट्रोल किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी घातक बीमारियों को भी ठीक करने में मदद मिलेगी। तो सोच क्या रहे हैं आप भी अब तैयार हो जाइए मार्केट में इस इंडिगो रोज रेड का स्वागत करने के लिए।