विविध भारत

आंध्र प्रदेश : कृष्णा नदी में बहे तीन इंजीनियरिंग छात्रों का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा

फिलहाल बचावकर्मी चौथे छात्र की तलाश में जुटे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 3:47 PM IST
Bodies of engineering students who drowned in river Krishna recovered
आंध्र प्रदेश : कृष्णा नदी में बहे तीन इंजीनियरिंग छात्रों का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश की कृष्णा नदी में डूबे चार इंजीनियरिंग छात्रों में से बचावकर्मियों ने तीन का शव बरामद किया है। शनिवार को इनके डूबने की खबर आई थी, जिसके बाद रविवार को इनमें से तीन के शव को बरामद किया गया।

तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया

फिलहाल बचावकर्मी चौथे छात्र की तलाश में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो छात्र लापता हुए थे उनका नाम प्रवीण (18), चैतन्य (18), श्रीनाथ (19) और राजकुमार (19) है। इनमें से प्रवीण, चैतन्य, श्रीनाथ के शवों को बरामद कर लिया गया है। इन तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

engineering students who
in river Krishna recovered" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/24/1_12_3002996-m.jpg">

चौथे छात्र की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने अपने बयान में जानकारी दी है कि बचावकर्मी अब भी राजकुमार की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह घटना इब्राहिमपटनम में कृष्णा और गोदावरी नदियों के पवित्र संगम में हुई।

नदी पर पिकनिक मनाने गए पांच छात्र

दरअसल शनिवार को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के दूसरे वर्ष के पांच छात्र नदी पर पिकनिक मनाने गए थे। तभी एक छात्र नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा जिसे बचाने उसके बाकी तीन दोस्तों ने कोशिश की। लेकिन वे इसमें असफल रहे और ये सभी छात्र नदी में बह गए। इस हादसे में सुरक्षित बचे पांचवें छात्र ने पुलिस को इस घटना के बारे में पूरी सूचना दी।

शनिवार से चल रहा है बचाव कार्य

मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। बचाव कार्य शनिवार रात बंद हुआ और रविवार सुबह फिर शुरू हो गया।

सुरक्षा रेलिंग पार करने पर हुआ था हादसा

पांचवे छात्र की दी हुई जानकारी और पूछताछ पुलिस के बाद पुलिस ने बताया कि एक छात्र ने सुरक्षा रेलिंग पार कर ली थी जिससे यह हादसा हुआ।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता