5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला टीवी एंकर ने की खुदकुशी, ठीक नहीं चल रहा था वैवाहिक जीवन

तेजस्विनी विजयवाडा में एक निजी टीवी चैनल में कार्यरत थी और पांच साल पहले उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ पवन कुमार नाम के लड़के से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।

2 min read
Google source verification
Female Anchor

महिला टीवी एंकर ने की खुदकुशी, ठीक नहीं चल रहा वैवाहिक जीवन

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक पूर्व टीवी एंकर ने कथित रूप से वैवाहिक जीवन में कलह के कारण खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। ईडुपुगालु के अपने घर में 25 वर्षीय एम तेजस्विनी ने रविवार को फंदा लगाकार खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार को लोगों के सामने आई। तेजस्विनी विजयवाडा में एक निजी टीवी चैनल में कार्यरत थी और पांच साल पहले उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ पवन कुमार नाम के लड़के से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।

सास ने खाने के लिए बुलाया तो हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक, दंपती के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद रहता था। उसने यह बड़ा कदम पवन के शहर में न रहने के दौरान उठाया। तेजस्विनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जब उसकी सास ने उसे खाने के लिए बुलाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा, तो पाया कि तेजस्विनी पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत उन्हें विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

शादी को नहीं थी परिजनों की मंजूरी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेजस्विनी और पवन की जाति अलग-अलग होने के चलते दोनों के परिजन उनकी शादी को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। उनकी शादी को पांच साल हो चुके थे लेकिन इन दिनों दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। पवन वुयुरू में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। इस हादसे के दौरान कथित तौर पर वे कंपनी के काम से कहीं गए थे।

अर्थशास्त्र पर शास्त्रार्थः मनमोहन, सिन्हा और चिदंबरम को जेटली ने दिया जवाब, नौकरियों पर भी बोले