जेटली ने कहा, 'अर्थव्यवस्था में आधारभूत सुधारों जैसे जीएसटी, नोटबंदी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कानून (दिवालिया घोषित करने के लिए) से हमारे लिए दो तिमाहियां चुनौतीपूर्ण रहीं। जिन्होंने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में दो फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया था वो गलत साबित हुए।'