विविध भारत

नक्सलियों से जुड़ी है ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली युवती: CM येदियुरप्पा

नागरिकता कानून के खिलाफ रैली में युवती ने पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे मुख्यमंत्री बी एस यदियुरप्पा ने युवती को बताया नक्सली 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई आरोपी युवती
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 6:56 PM IST
bs yeddyurappa
नक्सलियों से जुड़ी है 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली युवती- बीएस येदियुरप्पा

वई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (citizenship amendment act) के खिलाफ बेंगलुरु में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (aimim chief asaduddin owaisi ) के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली युवती अमूल्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने युवती को लेकर तीखा प्रहार किया है।

युवती को नहीं मिलनी चाहिए जमानत- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अमूल्या का नक्सलियों से संबंध है और उसे जमानत नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि कानून के दायरे में उसे सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवती के पिता ने भी उसके समर्थन में नहीं आने की बात कही है। इससे साफ जाहिर होता है कि युवती के संबंध नक्सलियों से हैं।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में नागरिकता कानून के खिलाफ रैली में युवती अमूल्या ने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसके बाद ओवैसी और वहां मौजूद लोगों ने लड़की से माइक छीनने की कोशिश की लेकिन युवती माइक देने को तैयार नहीं हुई। किसी तरह लड़की से माइक लिया गया। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की घटना की ओवैसी ने निंदा की ।

पिता ने भी बेटी की हरकत पर दुख जताया

अमूल्या के पिता ने भी अपनी बेटी की हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि उसने बिल्कुल गलत किया। मैंने उसे कई बार कहा कि वह मुसलमानों से न जुड़े, लेकिन उसने मेरी एक न सुनी। फिलहाल युवती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।

Updated on:
21 Feb 2020, 6:56 PM IST
Published on: