महंत गोपाल दास ने कहा, "जो दायित्व दिया गया है, उस दायित्व को पूरी तरह से निभाऊंगा। ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के मॉडल पर बात होगी, उसके बाद अन्य कामों को बढ़ाया जाएगा।" उन्होंने साफ-साफ कहा, "जो पत्थर राम मंदिर के लिए रखे गए हैं, उन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो और भी पत्थर मंगाए जाएंगे। राम मंदिर के लिए 70 फीसदी काम हो चुका है । जल्द ही मंदिर से जुड़ी निर्माण समिति इसपर विचार करेगी। इसके लिये जल्द ही होली के बाद नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ बैठक होगी।"