विविध भारत

देश में दो बड़े हादसेः भरूच और ग्रेटर नोएडा में इमारत ढहने से 4 की मौत, मलबे में अब भी कई दबे

देश के दो अल-अलग इलाकों गुजरात और यूपी में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, कई के घायल होने की खबर। 20 से ज्यादा लोग मलबे में अब भी दबे।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 9:02 AM IST
building
देश के दो इलाकों में बड़े हादसेः भरूच और ग्रेटर नोएडा में इमारत ढहने से 4 की मौत, कई मलबे में अब भी दबे

नई दिल्ली। देश के दो अलग-अलग इलाकों में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां इमारत ढहने से 4 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा गुजरात के भरूच में हुआ है, यहां एक बिल्डिंग गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हुए हैं, इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मंगलवार देर रात यूपी के ग्रेटर नोएडा में भी इमारत ढहने का भीषण हादसा सामने आया है। जहां दो बिल्डिंग ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव काम में जुट गई है।

अहमदाबाद से 200 किमी दूरी पर हादसा
गुजरात के भरूच में हुआ हादसा राजधानी अहमदाबाद से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर हुआ है। हालांकि देर रात हादसे के बाद तुरंत यहां बचाव कर्मी पहुंच गए हैं और बचाव काम तेजी से चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि गुजरात के वलसाड़ में पिछले साल भी इसी तरह इमारत गिरने का मामला सामने आया था। जबकि 2013 में वडोदरा में भी इमार ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।


शाहबेरी में निर्माण पर लगी रोक
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारतें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि शाहबेरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बगल में पहले से ही एक बिल्डिंग बनी हुई थी। पुरानी इमारत निर्माणाधीन इमारत पर गिर गई और दोनों इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस दुर्घटना से दोनों इमारतों में सो रहे लोग फंसे हुए हैं। हादसे में ३ लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुख्य बिल्डर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल प्रशासन ने यहां निर्माण पर रोक लगा दी है।


गिरफ्तार बिल्डर गंगा शरण द्विवेदी जमीन का मालिक है। एनडीआरएफ की टीम के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर बचाव कार्य में जुट गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। मलबे में 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

Updated on:
18 Jul 2018, 9:02 AM IST
Published on: