बसपा सम्मेलन में भाग लेने आये अब्बास अंसारी ने साफ कर दिया है कि जैसे बसपा सुप्रीमो मायावती निर्देश देगी। उसका पालन किया जायेगा। बसपा सुप्रीमो पार्टी के प्रचार के लिए कहेगी तो हमारा परिवार प्रचार में जुट जायेगा। यदि चुनाव लडऩे को कहा जायेगा तो भी उनके निर्देश का पालन किया जायेगा। अब्बास अंसारी ने कहा कि बीजेपी का सच सभी ने देख लिया है। बीजेपी का झूठ जनता के साथ आ चुका है इसलिए प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए बसपा के सभी कार्यकर्ता जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि दलित व मुसलमानों के साथ अन्य लोगोंं के बीच जाकर बसपा सुप्रीमो का विचार पहुंचाया जायेगा। मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई मौत पर अब्बास अंसारी ने सीधे कुछ नहीं कहा है इतना कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पर मीडिया को लिखना चाहिए। मीडिया को सब पता रहता है मीडिया जब लिखना शुरू करेगा तो हम भी बयान देंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के बहुत काम आ रही है इस संस्था की रिपोर्ट, हकीकत की मिल रही जानकारी