शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी । वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 30 मई तक है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जारी सियासी गहमागहमी में बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत की। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 30 मई तक है। हम उससे पहले विधानसभा चुनाव कराएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग सुरक्षित माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराएगा। इतना ही नहीं सभी बूथों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। चुनाव शांति पूर्ण माहौल में होगा।
बता दें कि इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की थी। इस दौरान टीएमसी और बीजेपी नेताओं सहित अन्य दलों के नेताओं ने अपने सुझाव चुनाव आयोग को दिए। उसे बाद सीईसी ने बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था और अन्य चुनावी पहलुओं पर चर्चा की। सभी से चर्चा के बाद सीईसी ने मीडिया को चुनाव कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।