
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Home minister Amit Shah ) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ( High Power Committee ) की बैठक गुरुवार को हुई। हाई पावर कमिटी की बैठक में बाढ़, चक्रवात और भूस्खलन प्रभावित 6 राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का अहम फैसला लिया गया।
गृह मंत्री की अमित शाह की अध्यक्ष में उच्च स्तरीय समिति ने बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित राज्यों को 4,381.88 करोड़ रुपए बतौर अतिरिक्त सहायता के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया। जिन राज्यों की सरकारों को केंद्र के इस फैसले से राहत मिलेगी उनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और सिक्किम का नाम शामिल है। इन राज्यों में चक्रवात अम्फान, निसारगा, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था। इन राज्यों की सरकारों ने केंद्र से बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की थी।