विविध भारत

देश में क्यों हुईं Coronavirus से इतनी बड़ी तादाद में मौतें? सरकार ने बताई ये बड़ी वजह

भारत में Coronavirus से बड़ी तादाद में हुई मौतों पर सरकार की सफाई दुनिया के मुकाबले भारत में काफी कम है मृत्यु दर
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2020, 1:56 PM IST
Coronavirus in India
भारत में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में हुई मौत की सरकार ने बताई वजह

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों का कारण सामने आया है। सरकार ने बताया कि आखिर भारत में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने क्यों अपनी जान गंवाई। सरकार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस बीमारी (Covid -19) के कारण भारत में कम मरीज मर रहे हैं।

हालांकि इसके बाद भी भारत में बड़ी संख्या में लोगोंने कोविड-19 की वजह से अपनी जान गंवाई है। इसके पीछे जो बड़ी वजह है वो ये कि देश में कोरोना के मरीज देर से अस्पताल पहुंच रहे हैं।

देश में प्रति लाख पर 106 मौत जबकि दुनिया में 216
सरकार के मुताबिक देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस से मृत्यु दर 106 है। वहीं वैश्विक तौर पर ये आंकड़ा 216 है।

इतना नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुनिया में जहां पिछले 7 दिन में 10 लोग प्रति 10 लाख मरे हैं, वहीं भारत में ये आंकड़ा दो है।

इसी तरह भारत में वर्तमान में प्रति दस लाख की आबादी पर 7,300 कोरोना के मामले देख रहे हैं, जबकि वैश्विक आंकड़े 9,600 मामले प्रति दस लाख की आबादी पर हैं।

समय पर चिकित्सा सहायता जरूरी
एक्सपर्ट डॉ. वीके पॉल के मुताबिक आबादी के हिसाब से मौतों की संख्या कम है और हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि अधिकांश पॉजिटिव केस जो गंभीर हैं, देर से अस्पताल आते हैं। यही वजह है कि देश में बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई।

उन्होंने कहा कि कोरोना की जटिलताओं से बचने के लिए समय पर परीक्षण और चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है।

मध्य सितंबर से आई गिरावट
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि मध्य सितंबर के बाद से कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। यह देखने से पता चलता है कि देश काफी हद तक इस बीमारी को नियंत्रित करने में कामयाब रहा है।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में 23,950 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो गई है। इस दौरान 333 मरीजों ने वायरस के संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। अभी तक कुल 1,46,444 लोगों की वायरस के संक्रमण के चलते मौत हुई है।

Published on: