विविध भारत

चंद्रयान-2: ISRO चीफ के सिवन का बयान- बेहद सटीक तरीके से काम कर रहा आर्बिटर

ISRO अध्यक्ष के.सिवन ने कहा कि ठीक से काम कर रहा चंद्रयान-2 का आर्बिटर एक राष्ट्रीय स्तर समिति लैंडर से टूटने के कारणों का विश्लेषण कर रही सिवन ने कहा कि आर्बिटर से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन एक्टिव मोड़ में आ गए

2 min read
Sep 26, 2019
,,

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) के अध्यक्ष के.सिवन ने गुरुवार को कहा कि चंद्रयान-2 का आर्बिटर ठीक से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी चीजें बिल्कुल ठीक-ठाक तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर समिति लैंडर से टूटने के कारणों का विश्लेषण कर रही है।

इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि आर्बिटर से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन एक्टिव मोड़ में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसरो लैंडर विक्रम से तो कोई संपर्क नहीं साध पाया, लेकिन आर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लैंडर को लेकर काम कर रही समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले इसरो अध्यक्ष के.सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन अपने उद्देश्यों में 98 प्रतिशत सफल रहा है।

इसरो हालांकि अभी तक लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित नहीं कर पाया है।

सिवन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि हम अभी तक लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं।

परियोजना को दो भागों में विकसित किया गया है- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शन।

हमने विज्ञान उद्देश्य में पूरी सफलता अर्जित कर ली है, जबकि प्रौद्योगिकी प्रदर्शन में सफलता का प्रतिशत लगभग पूरा हो गया है। इसलिए परियोजना को 98 प्रतिशत सफल बताया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

दो दिनों में निवेशकों ने कमाए इतने कि चांद पर छोड़े जा सकते हैं 1000 से ज्यादा चंद्रयान
Updated on:
26 Sept 2019 05:38 pm
Published on:
26 Sept 2019 02:30 pm
Also Read
View All