नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ एक पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व बिहार के बक्सर पहुंचे अश्विनी चौबे ने एक पुलिस वाले की जमकर फटकार लगाई थी।
दरअसल, चौबे जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग ने पुलिसवाले की शिकायत की तो केंद्रीय मंत्री ने भरी सभा में पुलिसवाले को बुलाकर धमकी दे डाली।