विविध भारत

चंद्रयान 2: लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में जुटा ISRO, माइनस 200 डिग्री सेल्सियस का क्या होगा असर?

ISRO ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की खोज निकाल ली है इसरो अभी तक लैंडर से कोई संपर्क नहीं कर पाया इसरो के वैज्ञानिक विक्रम से संपर्क साध पाएंगे?
2 min read
Sep 11, 2019
b2.png

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन ( ISRO ) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की खोज निकाल ली है।

यह काम चंद्रयान के इस आर्बिटर ने कर दिखाया है, जो चंद्रमा की 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर काट रहा है।

हालांकि इसरो अभी तक लैंडर से कोई संपर्क नहीं कर पाया है।

ISRO ने जारी किया वीडियो, चांद पर ऐसे काम करता है चंद्रयान-2 का लैंडर-

लेकिन यहां यह भी बड़ा सवाल है कि आखिर क्या एक बार फिर से इसरो के वैज्ञानिक विक्रम से संपर्क साध पाएंगे?

यहां सवाल यह भी उठता है कि क्या लैंडर विक्रम से कम्यूनिकेशन बनाने को भी कोई डेड लाइन है?

दरअसल, अभी तक लोगों को इन सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। यही वजह है कि आज भारत ही पूरी दुनिया इसरो की और उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

आपको बता दें कि इसरो का चंद्रयान 2 के लैंडर से रविवार को संपर्क टूट गया था।

अब जबकि इस बात को 5 दिन से अधिक का समय हो चुका है, बावजूद इसके लैंडर से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।

इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार लैंडर विक्रम की लोकेशन पता चलते ही उससे संपर्क साधने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि 21 सितंबर तक लैंडर से संपर्क साधने का प्रयास किया जा सकता है। इस तरह से मानें तो इस मिशन को पूरा करने में इसरो के पास के केवल 10 दिन का ही समय शेष बचा है।

क्योंकि यह समय बीतते ही लूनर नाइट शुरू हो जाएगी।

जिसे बाद चंद्रमा पर हालात एकदम बदल जाएंगे। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि लैंडर विक्रम को 14 दिन तक ही सूर्य की रोशन मिल सकेगी।

दरअसल, चांद की सतह पर तापमान बेहद ठंडा होता है। साउथ पोल पर तापमान का पारा माइनस 200 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

अब जबकि लैंडर विक्रम की लैंडिंग भी चांद के साउथ पोल ही हुई है। ऐसे में लैंडर कितना सर्वाइव कर सकता है यह एक बड़ा सवाल है।

Updated on:
11 Sept 2019 09:34 am
Published on:
11 Sept 2019 09:32 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर