
नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-2 मिशन भले ही अभी सफलता और असफलता के बीच अटका हुआ है लेकिन इस मिशन ने पूरी दुनिया में भारत को एक अलग पहचान जरूर दिला दी।
चंद्रयान-2 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग ने ना सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी को मदद करने के लिए आकर्षित किया बल्कि अन्य स्पेस एजेंसियों के भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।
बहरहाल इस पूरी मिशन के पीछे जिस शख्स का नाम जुड़ा है वो है इसरो के चीफ के. सिवन।
के. सिवन इन दिनों खासी चर्चा में हैं। आपको बता दें कि एक बार फिर के. सिवन सुर्खियां बंटोर रहे हैं। इस बार सुर्खियां बंटोरने की वजह कोई मिशन तो नहीं लेकिन उड़ान जरूर है।
जी हां इसरो चीफ ने हाल में फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर कर सबको चौंका दिया।
देश-दुनिया में भारत की अंतरिक्ष शक्ति का परचम लहरा चुके ISRO प्रमुख के. सिवन ने हाल ही में फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर कर, सब को चौंका दिया है। सिवन हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए।
जैसे ही वे फ्लाइट की इस क्लास में पहुंचे, लोग उन्हें देखकर खुश तो हुए ही साथ ही हैरान भी रह गए, क्योंकि वे यकीन नहीं कर पा रहे थे कि देश को गौरव दिलाने वाली इतनी बड़ी हस्ती साधारण हवाई सफर कर रही हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
तालियों से किया स्वागत
पैसेंजर्स ने उन्हें अपने बीच पाकर ना सिर्फ खुशी जाहिर की बल्कि तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में केबिन-क्रू के मेंबर भी शामिल रहे।
इस दौरान सीवन ने वहां मौजूद स्टाफ और सहयात्रियों के साथ बड़ी सहजता से हाथ मिलाया और सेल्फी भी खिंचवाई। वहां मौजूद एक पैसेंजर इन पलों को अपने मोबाईल में कैद कर लिया।
सिवन की सादगी की सराहना
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सिवन की सादगी की खूब सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने तो उन्हें दूसरे डॉ अब्दुल कलाम की उपाधि भी दे दी है। तो कई यूजर उनकी सादगी को सल्यूट कर रहे हैं।