विविध भारत

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कश्मीर भेजा

कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद ऐसा किया गया है।
2 min read
Jun 20, 2018
kashmir
छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कश्मीर भेजा

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) बी.वी.आर. सुब्रमण्यम को बुधवार को जम्मू—कश्मीर भेजा गया है।जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद ऐसा किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंगलवार शाम को सुब्रमण्यम के तबादले को मंजूरी दे दी।

राज्य के मुख्य सचिव के रूप में काम कर सकते हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से गठबंधन तोड़ने के फैसले के बाद व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया है। सुब्रमण्यम 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 2002 से 2007 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव रह चुके हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह राज्यपाल एन.एन.वोहरा के सलाहकार के रूप में काम करेंगे या राज्य के मुख्य सचिव के रूप में काम करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे

छत्तीसगढ़ में तीन दिन में चार माओवादी हमलों के बाद राज्य सरकार ने गृह विभाग के शीर्ष पद पर कार्यरत अतिरिक्त मुख्य सचिव एनके असवाल को हटाकर बीवीआर सुब्रमण्यम को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया था। 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। कुछ साल तक वर्ल्ड बैंक में अपनी सेवाएं देने वाले सुब्रमण्यम प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सुब्रमण्यम की यह पहली नियुक्ति थी। उन्हें पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के बड़े हमले के बाद भेजा गया था। दंतेवाड़ा के पास चोनार गांव में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ा दिया था, जिसमें छह जवान शहीद हो गए थे।

Published on:
20 Jun 2018 02:14 pm