विविध भारत

प्रदूषण पर बच्चे का लिखा निबंध वायरल, बताया दिल्ली का प्रमुख त्योहार

दिल्ली के प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा निबंध सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 'पॉल्यूशन हॉलिडे' दिल्ली में लगातार गिरता जा रहा है प्रदूषण का स्तर

2 min read

नई दिल्ली। लाख कोशिशों के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली की आबोहवा लगातार गिरती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण के बीच सोशल मीडिया पर 'पलूशन हॉलिडे’ निबंध तेजी से वायरल हो रहा है। इस निबंध में एक बच्चे ने प्रदूषण पर अपनी भावना व्यक्त की है।

निबंध लिखते हुए बच्चे ने प्रदूषण को दिल्ली का प्रमुख त्योहार बताया है। इस बात को बताते हुए मासूम बच्चे ने इसकी कई वजह गिनाई है। निबंध में उसने दिवाली से भी ज्यादा छुट्टियां मिलने और मास्क पहनने की बात की है।

क्या लिखा है निबंध में

निबंध में बच्चे ने निखा प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। यह त्योरा दिवाली के बाद से शुरू होता है। इस त्योहार में हमे दिवाली से भी ज्यादा हॉलीडे मिलते हैं।

दिवाली में हमे 4 दिन की छुट्टी मिलते है। लेकिन प्रदूषण में हमें 8 दिन का हॉलिडे मिलता है। इस त्योहार में लोग अलग-अलग मास्क पहनकर घूमते हैं। इसके अलावा घरों में काली मिर्ची, शहद और अदरक ज्यादा प्रयोग किए जाते हैं। यह त्योहार बच्चों के लिए अधिक प्रिय है।

प्रदूषण पर लिखा ये निबंध सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक, ट्वीटर और वॉटसऐप पर लोग इसे खुब शेयर कर रहे हैं। इस निबंध को पड़कर यूजर्स ने चिंता जताई है।

कई यूजर्स का कहना है कि दिल्ली का वातावरण लगातार खराब होता जा रहा है। कई जगह पलूशन का स्तर 700 पार है। ऐसी ही स्थिति दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाके में बनी हुई है।

Updated on:
15 Nov 2019 01:54 pm
Published on:
15 Nov 2019 01:40 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी