विविध भारत

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में राजद का 21 दिसंबर को बिहार बंद

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 21 दिसंबर को बिहार बंद के लिए लोगों से समर्थन देने की अपील की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 12:32 PM IST
tejashwi yadav
नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में राजद का 21 दिसंबर को बिहार बंद

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसके विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 21 दिसंबर को बिहार बंद के लिए लोगों से समर्थन देने की अपील की है। इस बाबत उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया।

संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले है अधिनियम- तेजस्वी यादव

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया, "संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल 21 दिसंबर को 'बिहार बंद' करेगा। हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते हैं कि बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।"

बिहार समेत देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राजद के नेता और कार्यकर्ता एकदिवसीय धरने पर भी बैठे थे, जबकि कांग्रेस ने मार्च निकाला था। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में मुस्लिम संगठनों द्वारा भी इस विधेयक के विरोध में जुलूस निकाला गया था।

Published on: