31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट- असम के लोगों का अधिकार कोई नहीं छीन रहा

नागरिकता बिल को लेकर पूर्वोत्तर में विरोध प्रदर्शन असम को लेकर पीएम मोदी ने शांति बनाए रखने की अपील की बिल पारित होने का आप पर असर नहीं पड़ेगा-पीएम मोदी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 14 Dec 2019, 9:36 AM IST

pm modi

नागरिकता बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट असम के लोगों का अधिकार कोई नहीं छीन रहा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। असम में चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

असम के भाइ-बहनों को डरने की जरूरत नहीं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं असम के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने से आप पर असर नहीं पड़ेगा। कोई भी आपका अधिकार नहीं छीन रहा है, ये वैसी जारी रहेगा जैसा है। आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन, असम के डिब्रूगढ़ में सीएम आवास पर पथराव

अत्याचार सहने वाले लोगों को यह बिल राहत देगा- पीएम

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने इस बिल के पास होने पर ट्विटर कर बधाई दी थी। पीएम ने ट्वीट किया कि "आज का दिन भारतीय मूल्य, करुणा और भाईचारे के लिए अहम दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि नागरिकता विधेयक 2019 राज्यसभा से पास हो गया है। जिन सांसदों ने विधेयक के पक्ष में वोट डाला है, उन्हें मेरा आभार। जिन लोगों ने सालों तक अत्याचार सहे हैं उन्हें यह बिल राहत देगा।"

ये भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना बोली- नागरिकता मिले, लेकिन वोट देने का अधिकार नहीं

गुवाहाटी में कर्फ्यू, असम-त्रिपुरा में मोबाइल और इंटरनेट बंद

गौरतलब है कि तीन दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं असम और त्रिपुरा में इंटरनेट और मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गई है। वहीं डिब्रूगढ़ में सीएम आवास पर पथराव किया गया है। इसके अलावा कई भाजपा नेताओं पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में कई दुकानों और बसों को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही रेलवे स्टेशनों में भी आग लगा दी गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से ट्रेनें और उड़ानों पर असर पड़ रहा है।कई एयरलाइंस ने फ्लाइट रद्द कर दी हैं। वहीं कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया और रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। इन राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।