विविध भारत

हिमाचल के सोलन में बादल फटा, मलबे में कई गाड़ियां दबीं

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 8:06 AM IST
news
ghghg

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आई है। बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। यह हादसा बिलासपुर और सोलन की सीमा पर स्थित गतेड़ में हुआ। बादल फटते ही चारों और पानी ही पानी हो गया।

मलबे में चार गाड़ियां दबी

दरअसल, सोलन जिले की सीमा पर स्थित नम्होल-बहादुरपुर मार्ग से निकले लिंक रोड पर गतेड़ नामक जगह पड़ती है। यहां भारी बारिश के दौरान अचानक नाले में बाढ़ आ गई और तेज बहाव के साथ आए मलबे ने सड़क किनारे खड़ी की गई चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ये गाड़ियां बुरी तरह से मलबे में दफन हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और मौके पर राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार यहां बड़ी मात्रा में इकट्ठा हुए मलबे को हटाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं प्रशासन ने आसपास रह रहे लोगों से भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

वहीं पिछले दिनों बागेश्वर में बादल फटने का मामला सामने आया था। लेकिन इस हादसे में किसी तरह की कोई जन हानि की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि डिजास्टर मैनेजमेंट ने हादसे में 50 से ज्यादा पशुओं के बहने की आशंका जताई थी। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे लोग काफी परेशानी में हैं।

Published on:
Also Read
View All
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी