अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉस्को) अधिनियम हमेशा ही जेंडर निष्पक्ष कानून विकसित करने के लिए प्रयास करता रहा है। कैबिनेट ने पहले ही 12 वर्ष की कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसी तरह का कानून लड़कों के साथ यौन दुराचार करने वालों के लिए भी प्रस्तावित किया गया है।