घटना बीते शनिवार की रात (14 जुलाई, 2018) की है। दरअसल, बच्ची की मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। बच्ची के पिता बेहद गरीब हैं और रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि उसकी सोतेली मां भीख मांगकर कुछ पैसों का जुगाड़ करती है। घटना वाली रात पीड़िता अपने पिता और सोतेली मां के साथ सड़क किनारे सोई हुई थी, तभी आरोपी किन्नर उसको वहां से उठाकर ले गया। पुलिस के अनुसार सुबह उठकर जब मां-बाप ने देखा तो बच्ची गायब थी। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद उन्होंने कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में बच्ची की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई।