16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा: पब्लिक प्लेस पर शराब हुआ बैन, गंदगी फैलाने पर भी लगेगा भारी जुर्माना

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने घोषणा की है कि अगले माह से राज्य में पब्लिक प्लेस पर शराब पीना बैन कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 7:56 AM IST

Parrikar

गोवा: पब्लिक प्लेस पर शराब हुआ बैन, गंदगी फैलाने पर भी लगेगा भारी जुर्माना

पणजी। बिहार के बाद अब गोवा में भी शराब को लेकर नया कानून आने को है। गोवा के सीएम पब्लिक प्लेस ने घोषणा की है कि अगले माह से राज्य में पब्लिक प्लेस पर शराब पीना बैन कर दिया जाएगा। अगर को शख्स कानून का उल्लघंन करता तो उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही पब्लिक प्लेस पर गंदगी फैलाने वाले भी इस कानून की जद में आ जाएंगे। सीएम पर्रिकर ने कहा है कि नए कानून को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अगस्त से पहले ही राज्य मेें जुर्माना व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

हिन्दू पाकिस्तान: थरूर के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस को बताया सांप्रदायिक पार्टी

नीतीश कुमार ने फिर उठाई बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग, कांग्रेस पर टिप्पणी

मनोहर पर्रिकर ने सार्वजनिक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले माह से अगर कोई शख्स पब्लिक प्लेस पर शराब पीता पाया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की यह राशि 2500 रुपए या उससे अधिक तक हो सकती है। पर्रिकर ने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। सीएम पर्रिकर ने अगस्त महीने से इस कानून को लागू करने की इच्छा व्यक्त की है ताकि इसे 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाए। सीएम ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर शराब पीने वाले लोग खाली बोतले व अन्य शेष सामान वहीं छोड़कर चले जाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। गंदगी के कारण इन स्थानों पर आने वाले अन्य नागरिकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।

बेंगलुरु: आईपीएस पर महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप, 'अश्लील वीडियो' वायरल

सीएम ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर अगर कोई खाली बोतलें या गंदगी फेंकता पाया गया तो उससे जुर्माने की रकम वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र भी शराब और बीयर का सेवन करते हैं। ऐसे कुछ छात्र पिछले दिनों रिवर फ्रंट इलाके से पकड़े भी गए हैं। हालांकि उस समय उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। लेकिन भविष्य में अगर ऐसा वाकया फिर सामने आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।