14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली एयर होस्‍टेस की मौत का मामला : पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

एयर होस्‍टेस के परिवार वालों ने पति मयंक सिंघवी पर हत्‍या का मामला दर्ज कराया है। अब दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
,girl murder in delhi,women crime in delhi,

दिल्ली एयर होस्‍टेस की मौत का मामला : पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : लुफ्थांसा एयरहोस्‍टेस अनेसिया बत्रा की कथित आत्‍महत्‍या का मामला गहराता जा रहा है। उसके पति मयंक सिंघवी के अनुसार उसकी पत्‍नी ने छत से कूदकर जान दे दी थी तो वहीं अनेसिया के परिवार वालों का कहना है कि यह हत्‍या का मामला है और एनेसिया के पति के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज भी कराया था। अब दिल्ली पुलिस ने उसके पति से पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोबारा पोस्‍टमार्टम की बात भी कही
दिल्ली पुलिस ने अब यह निर्णय लिया है कि वह मृतक अनिसिया बत्रा का वह दोबारा पोस्टमोर्टम करवाएगी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अनिसिया के भाई के मुताबिक उनकी बहन ने प्रताड़ना की बातें उससे साझा भी की थीं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। परिजनों के आरोपों के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पति के मुताबिक छत से कूद कर दी जान
यह घटना शुक्रवार की शाम का है। बता दे एयर होस्‍टेस के पति के मुताबिक उनकी पत्‍नी ने छत से कूद कर आत्‍महत्‍या की है। एयर होस्‍टेस अनिसिया बत्रा के पति मयंक ने पुलिस को बताया कि को करीब 4.30 बजे उसकी पत्‍नी ने उसे अपने मोबाइल से मैसेज किया की वह एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उस वक्‍त वह घर में मौजूद था, जबकि उसकी पत्‍नी छत पर गई हुई थी। जैसे ही उसे पत्‍नी का मैसेज मिला वह भाग कर छत पर गया, लेकिन वह वहां नहीं थी। वह छत से कूद चुकी थी। इसके बाद वह उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनिसिया के घरवाले ने बताया हत्‍या का मामला
अनिसिया के घरवालों के मुताबिक, मयंक से अनिसिया की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद जब पति-पत्‍नी हनीमून के लिए दुबई गए थे। वहां से अनिसिया ने घरवालों को फोन कर बताया था कि उसका पति मयंक ने हनीमून के दौरान होटल में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह दहेज के लिए दबाव बना रहा है। इसके बाद से उन दोनों के बीच रिश्‍ता कभी सामान्‍य नहीं रहा। घरवालों के मुताबिक, इसकी एक वजह यह भी थी कि मयंक शराब एडिक्‍ट था और वह जब-तब इसके लिए अनिसिया से पैसे मांगता रहता था और दहेज के लिए दबाव बनाता था।

जून में अनिसिया के घर वालों ने मयंक के खिलाफ पुलिस में की थी शिकायत
अनिसिया रिटायर्ड मेजर जरनल आरएस बत्रा की बेटी है। बता दें कि 27 जून को अनिसिया के घरवालों ने मयंक और उसके परिवार वालों पर दहेज उत्‍पीड़न और दुर्व्‍यव्‍हार की शिकायत भी की थी। घरवालों के अनुसार, अनिसिया ने मरने से पहले कई मैसेजेज कर बताया था कि उसका पति उसे तंग करता है।